03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

3 करोड़ का गांजा किया बरामद, आर्मी के नाम पर करता था तस्करी, गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। स्पेशल टास्क फोर्स और मऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3.12 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा है। दिलचस्प तथ्य ये है कि तस्कर, ‘ऑन ड्यूटी आर्मी’ लिखे ट्रक में 12.50 कुंतल गांजा भरकर ले जा रहे थे। एसटीएफ ने सटकी सूचना पर छापेमारी कर, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मऊ जनपद में गांजा की बड़ी खेप सप्लाई होने के बारे में एसटीएफ को सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी की रणनीति बनाई। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास टीम को वो ट्रक मिल गया, जिस पर ऑन ड्यूटी आर्मी लिखा था। फोर्स ने ट्रक रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 3.12 करोड़ का करीब 12.50 कुंतल गांजा भरा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिला सुल्तानपुर के बेथरा कादरी क्षेत्र के गंगापुर भूलिया के रहने वाले जर्नादन पांडेय को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गांजा की खेप छिपाने के लिए सेना के अधिकारी के नाम का सहारा लिया और ट्रक में घरेलू सामान की पर्ची चस्पा कर रखी थी।

ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को गांजा के साथ घरेलू इस्तेमाल का सामान भी मिला है। दरअसल, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा के ऊपर घरेलू सामान रख रखा था। ताकि जांच के दौरान कोई परेशानी नहीं आए। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांजे की ये खेप असम से लखनऊ भेजी जानी थी।

बलिया जनपद के सुखपुरा के रहने वाले छोटू ने असम में गांजे का ट्रक लोड कराया था। असम में अलबरा नामक व्यक्ति ने ये गांजा उपलब्ध कराया था। असम से लखनऊ माल पहुंचाने के लिए 70 हजार रुपये का भाड़ा तय हुआ था। पुलिस तस्करों से पूछताछ के बाद इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। असम से लेकर लखनऊ तक गांजा तस्करी के धंधे में कौन-कौन शामिल है-पूरे रैकेट की कुंडली खंगाली जा रही है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img