Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeअंतरराष्ट्रीयएक ही दिन में बढ़े 25 रूपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम...

एक ही दिन में बढ़े 25 रूपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम !

एफएनएन, नई दिल्ली- पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लग गई है वहां की सरकार द्वारा तेल की कीमतों में की गई भारी बढ़ोत्तरी से लोगों में जोर का झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल समेत पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा किया है। तेल की कीमतों में यह वृद्धि उत्पाद के आधार पर 27 फीसद से लेकर 66 फीसदी तक की गई है।


एक रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल की वर्तमान कीमत में एक ही दिन में 25.58 रुपये का इजाफा किया गया है. इसके बाद पेट्रोल की कीमत 100.10 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इससे पहले पेट्रोल के भाव 74.52 रुपये प्रति लीटर थे। सरकार ने इस वृद्धि के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतें बताई हैं। पाकिस्तान में डीजल, पेट्रोल से अधिक महंगा हो गया है. यहां हाई स्पीड डीजल के दाम 21.31 रुपये बढ़कर 101.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। केरोसिन के दाम भी 23.50 रुपये बढ़कर 59.06 रुपये प्रति लीटर हो गए है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का कदम अप्रत्याशित है, क्योंकि पिछले महीने ही कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी और बढ़ी हुई कीमतें 30 जून तक लागू रहने वाली थीं। पाकिस्तान सरकार के इस कदम से कई लोग हैरान हैं क्योंकि यह तय कार्यक्रम से बाहर था और तेल क्षेत्र नियामक के किसी भी कदम से प्रेरित नहीं था, जो सामान्य प्रक्रिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments