03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

KBC online गेम में 8.5 लाख जीतने का झांसा, रुद्रप्रयाग के व्यक्ति से 1.50 करोड़ की साइबर ठगी

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : KBC online फेसबुक पर चल रहे कथित कौन बनेगा करोड़पति (KBC) ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर अलग-अलग टैक्स, शुल्क और अन्य मदों के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की रकम कथित तौर पर ठग ली। ठगी की रकम जुटाने के लिए पीड़ित ने लोगों से उधार तक लिया। अब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फेसबुक गेम के जरिए शुरू हुआ ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र के ग्राम किणझाणी निवासी कमल सिंह (54) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 14 जनवरी 2026 से फेसबुक पर चल रहे KBC ऑनलाइन गेम में चेहरा पहचानो गेम खेल रहे थे। गेम में हर सही जवाब पर 8.5 लाख रुपये इनाम देने का दावा किया जाता था।

कमल सिंह के मुताबिक, गेम खेलने के बाद उन्हें पहली बार में ही 8.5 लाख रुपये जीतने की जानकारी दी गई। इसके बाद नितिन नाम के एक व्यक्ति ने उनसे व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया।

पहले ₹1,550 टैक्स मांगा, फिर बढ़ती गई रकम

शिकायत के मुताबिक, कथित तौर पर इनामी रकम जारी करने के नाम पर सबसे पहले कमल सिंह से 1,550 रुपये टैक्स के रूप में जमा कराने को कहा गया। रकम जमा करने के बाद उनसे अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों के जरिए संपर्क किया गया।

इसके बाद उन्हें बताया गया कि उन्होंने कई करोड़ रुपये की रकम के साथ एक चारपहिया वाहन भी जीता है। इनाम और कार हासिल करने के लिए अलग-अलग टैक्स, शुल्क और अन्य मदों में लगातार पैसे जमा कराने को कहा गया।

अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराते रहे रकम

कमल सिंह कथित तौर पर ठगों के झांसे में आते गए और 30 मार्च से 16 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करते रहे। शिकायत के अनुसार, यह भुगतान बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, चमोली कोऑपरेटिव बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के माध्यम से ऑनलाइन और नकद तरीके से किया गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में कमल सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को कुल करीब 1.50 करोड़ रुपये दिए। रकम की व्यवस्था करने के लिए उन्हें लोगों से उधार भी लेना पड़ा।

इनाम नहीं मिला तो हुआ ठगी का एहसास

लगातार रकम जमा कराने के बावजूद जब उन्हें न तो इनामी राशि मिली और न ही कार, तब उन्हें अपने साथ हुई कथित साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना प्रभारी देवेंद्र नबियाल के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन के साथ आरोपियों के मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप संपर्कों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img