03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

18 से अधिक आयु का हर शख्स कोरोनावैक्सीन के लिए शनिवार से करवा सकेगा कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन

एफएनएन, नई दिल्ली : 1 मई से कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है, इसके लिए गुरुवार को घोषणा की गई है कि 18 से अधिक आयु का हर शख्स अब कोरोनावैक्सीन के लिए शनिवार से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा| बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि भारत के वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे चरण के तहत 1 मई से 18 साल की उम्र से ऊपर के लोग भी वैक्सीन लगवा सकेंगे| इसके पहले बस 45 के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन की अनुमति थी| इसके पहले कोविड वैक्सीन की कीमतों को लेकर एक नई घोषणा भी हो चुकी है| बुधवार को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया ने ऐलान किया है कि राज्यों को तीसरे चरण के लिए कोविशील्ड की डोज़ 400 रुपये में मुहैया कराई जाएगी जबकि निजी अस्पतालों को ये डोज़ 600 रुपये में मुहैया कराई जाएगी|

वैक्सीन निर्माता कंपनी ने बताया कि वो तीसरे चरण के लिए अपने कुल प्रोडक्शन का 50% हिस्सा राज्यों को प्रति डोज़ 400 रुपये की दर पर और निजी अस्पतालों को कोविशील्ड की प्रति डोज़ 600 रुपये की दर पर मुहैया कराएगा| बता दें कि देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए कोविड के नए मामलों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है| गुरुवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में  3,14,835 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 59 लाख पार कर 1,59,30,965 हो गई है| इसी अवधि में देशभर में 2,104 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई अब तक की सबसे बड़ी तादाद है|

Hot this week

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img