03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से मचा हड़कंप, नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने पिता को चाकू से मार डाला

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर हत्या की तीन अलग-अलग वारदात सामने आने से शहर में सनसनी फैल गई। कहीं मामूली विवाद में किशोर की जान चली गई तो कहीं संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। वहीं, राजपुर थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

नशे के लिए रुपये नहीं मिले तो पिता पर किया चाकू से हमला

ताजा मामला देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित चलांग कुल्हन का है। यहां सोमवार शाम करीब 7:15 बजे 35 वर्षीय नितिन राणा ने अपने 62 वर्षीय पिता मदन राणा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मदन राणा को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस को इस घटना की सूचना आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नितिन राणा नशे का आदी है और रुपये को लेकर घर में विवाद हुआ था।

भांजे पर हमला करने दौड़ा, बीच-बचाव में पिता की गई जान

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सोमवार शाम नितिन अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी दरांती लेकर उस पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। किसी तरह ऋषभ ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

इसी दौरान पिता मदन राणा बेटे को समझाने और रोकने के लिए बीच में आए। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से नाराज होकर नितिन ने उन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मदन राणा की अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी हिरासत में, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी नितिन राणा को हिरासत में ले लिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पहली घटना: सुरी चौक पर विवाद में 15 वर्षीय अर्श की मौत

देहरादून में हत्या की पहली घटना सुरी चौक क्षेत्र में सामने आई थी। यहां लड़कों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अर्श के कुछ दोस्त उसे अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे और इसके बाद वहां से चले गए। परिजनों को दोस्तों की भूमिका पर संदेह है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दूसरी घटना: संपत्ति विवाद में गौरव की खुखरी से हत्या

हत्या की दूसरी वारदात रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला में हुई। यहां संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक पर खुखरी से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में गौरव की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

लगातार वारदातों ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

राजधानी में महज 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं की घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नशे की लत, आपसी विवाद और संपत्ति को लेकर हुए झगड़ों में लोगों की जान जाने से शहर में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद, आखिरी संध्याकालीन आरती में दिखा दिव्य नजारा

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Dham विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम...

Rekha Arya केस में SIT की अगली कार्रवाई, वाइस सैंपल के लिए कोर्ट से मांगेगी अनुमति

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img