03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है यूट्यूबर बॉबी कटारिया, सड़क पर बैठकर छलकाया था जाम

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर बीच सड़क पर शराब पीने के मामले फंसा यूट्यूबर बॉबी कटारिया अब कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है। कटारिया के वकील ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई है। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दो दिन पहले टीम बॉबी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई थी, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। अब वह कोर्ट में सरेंडर करना चाह रहा है। बता दें कि कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी।

इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी-मेज लगाकर शराब पीता नजर आ रहा था। बैकग्राउंड में आपत्तिजनक गाना भी बज रहा था। डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में एसएसपी दिलीप कुंवर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जांच हुई तो पता चला कि यह वीडियो हरियाणा निवासी यूट्यूबर बॉबी कटारिया का है। वीडियो किमाड़ी-मसूरी मार्ग की बताई जा रही है।

बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। वह 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर घूमने गया था। जांच में पता चला कि उसने वहां पर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था। इन सब आरोपों में उसके खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद उसे थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह नहीं आया। तब कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई।

पुलिस ने संभावना जताई थी कि वह दुबई में है इसलिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कराने की तैयारी की। लेकिन फिर भी वह सामने नहीं आया। तब एक टीम गुरुग्राम कटारिया की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई थी। लेकिन तब भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। उधर, हाल ही में समाचार एजेंसी से बात करते हुए कटारिया ने कहा था कि मुझे यह भी याद नहीं है कि यह कब रिकॉर्ड किया गया था। हो सकता है ये मेरे शूट का हिस्सा हो। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और ये वीडियो उत्तराखंड का नहीं है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img