03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश को दबिश जारी

एफएनएन, देहरादून : रुड़की में प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड के मामले में मंगलवार को नामजद भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र फरार चल रहे थे। जिसमें से सोमवार देर रात नारसन क्षेत्र से पुलिस ने रिजुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिजुल को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि भाजपा नेता व एक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। समान बरामदगी के लिए रिजुल को पुलिस साथ लेकर गई है।

  • ये है पूरा मामला

रुड़की के गणेशपुर में 27 जुलाई की सुबह संदिग्ध हालात में एक बिल्डिंग की छत से गिरकर इमरान निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर की मौत हो गई थी। परिजनों ने राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड अध्यक्ष अशोक वर्मा उर्फ मंत्री, रिजूल वर्मा और वीरेंद्र सैनी समेत छह पर छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि हरिद्वार रोड पर एक जमीन के सौदे के लिए इमरान रुड़की पहुंचा था। वहां से उक्त लोग इमरान को अपने साथ गणेशुपर ले गए और बिल्डिंग में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img