एफएनएन, ऋषिकेश: ऋषिकेश में गंगा में पर्यटकों के डूबने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी इंदौर से परिवार के साथ घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार, इंदौर से एक परिवार ऋषिकेश आया था। शुक्रवार को युवक गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर थाना मुनिकीरेती(टिहरी गढ़वाल) के सच्चाधाम घाट के पास गया था।


WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
इस दौरान गंगा में नहाने के दौरान वह डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें…पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का साथी गिरफ्तार; 3 KG हेरोइन और 2 पिस्टल बरामद





