03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वन विभाग में विवाद: अधिकारी को मिला नोटिस, शासन ने रोक लगा दी कार्रवाई, पूरी कहानी

एफएनएन, देहरादून : विकासनगर क्षेत्र में बीच सड़क मारपीट को लेकर चर्चाओं में रहने वाले राजीव नयन नौटियाल फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एक नोटिस के कारण उनकी चर्चा हो रही है. यह नोटिस उन्हें उनके द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही करने की शिकायत को लेकर दिया गया है.

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद वन महकमे के एक अफसर की खूब चर्चा हुई थी. मामला सरे राह अधिकारी की पिटाई से जुड़ा था. यह चर्चा इसलिए भी बेहद ज्यादा गर्म रही क्योंकि इससे ठीक पहले शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ विधायक द्वारा मारपीट करने का मामला भी सुर्खियों में रहा था. ऐसे में सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के साथ मारपीट के मामलों पर बहस तेज हो गई थी.

चकराता में उप प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी देख रहे राजीव नयन नौटियाल पर शासकीय कार्यों में लापरवाही का आरोप हैं. सरकारी दायित्व को ठीक से नहीं निभाने विभागीय मंत्री तक की बैठक में नहीं आने जैसे आरोप उन पर लगे हैं. खास बात यह है कि इन्हीं आरोपों के बीच शासन ने अब राजीव नयन नौटियाल को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है. जिसका उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देना है. नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि दी गई समय सीमा के दौरान स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में मामले को देखते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी.

स्पष्ट है कि इस प्रकरण में संतोषजनक स्थिति या जवाब नहीं मिलने पर शासन अग्रिम कार्यवाही कर सकता है. वैसे राजीव नयन नौटियाल का नाम उसे समय सुर्खियों में आया था जब उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में राजीव नयन और कुछ दूसरे लोगों के बीच मारपीट की तस्वीर सामने आई थी. वन विभाग के इस अधिकारी ने आरोप लगाया था कि अवैध खनन के वाहन की तस्वीर खींचने के कारण ऐसा करने वालों ने उनके साथ पहले बहस की थी. उसके बाद मारपीट भी की. इस प्रकरण में उनके द्वारा संबंधित लोगों पर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है.

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img