03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ब्रिगेडियर हत्याकांड में दो और आरोपी पकड़े, एक को लगी गोली

एफएनएन, देहरादून : रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस इससे पहले सात आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि शुक्रवार रात दो आरोपियों के गुनियाल गांव में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी तो बदमाशों में फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल की पहचान खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कवीश और दूसरे की पहचान सहारनपुर के बेहट निवासी शान्तनु त्यागी के रूप में हुई है। मोहम्मद कवीश को गोली लगी है।

बता दें कि ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) अपने साढू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरी। दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सख्ती: पुलिस की लगातार चेकिंग
देहरादून में राजपुर रोड गोलीकांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर के प्रमुख चौकों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर सुबह के समय पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात होकर राहगीरों और मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का हाल जान रहे हैं। पथरी बैग चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या डर तो नहीं है।

 

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img