03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

योगी आद‍ित्‍यनाथ को मिला सबसे तेज मुख्यमंत्री का पुरस्कार, जनता के प्रत‍ि जताया आभार

एफएनएन, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे तेज मुख्यमंत्री के रूप में जनता का स्नेह मिला है। एक निजी मीडिया चैनल के सर्वेक्षण में उन्हें सबसे तेज मुख्यमंत्री के रूप में सम्मानित किया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने जनता द्वारा दिए गए स्नेह के प्रति आभार जताया है।

अपने वीडियो संदेश में सीएम योगी ने कहा है कि निजी चैनल द्वारा जनता की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे तेज व्यक्तित्व के चयन का कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। मुझे अवगत कराया गया है कि जनता द्वारा सर्वाधिक मत देकर सबसे तेज मुख्यमंत्री के रूप में मेरा चयन किया गया है। इस स्नेह के लिए जनता के प्रति आभारी हूं। जनता की आवाज सामने लाने वाले ऐसे सर्वेक्षण के लिए हृदय से आभार जताता हूं।
‘पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश ले रहा आकार’

सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आकार ले रहा है। यह सम्मान प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन, विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर सुधी जनता की मुहर है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौत

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img