03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिसम्बर की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली की 20 रैंक की ऊंची छलांग के साथ बरेली 10वें पायदान पर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

ओवरऑल रैंकिंग में भी 11 रैंक की हाई जंप, 14वें स्थान पर रहा, डीएम रविंद्र कुमार की कोशिशें लाईं रंग

एफएनएन ब्यूरो, बरेली । माह दिसम्बर, 2024 में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली जनपद को विकास कार्यक्रमों में आशानुरूप गत माह की अपेक्षा 20 रैक की छलांग लगाते हुए 10वां स्थान तथा ओवरऑल रैकिंग में गत माह की अपेक्षा 11 रैंक की छलांग लगाते हुए 14वां स्थान मिला है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की लगन, मेहनत एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये परिश्रम के परिणामस्वरूप ओवरऑल रैकिंग में जनपद को 14वां स्थान प्राप्त हुआ।

डीएम बरेली रविंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश में जनपदवार विकास कार्यों के मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा के लिए सी.एम. डैशबोर्ड बनाया गया है। इस डैश बोर्ड पर हर जिले में विभिन्न विभागों में प्रत्येक माह के विकास कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सी.एम.-डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह जारी की जाती है। यह सिलसिला सितम्बर, 2023 से लगातार जारी है।
  सी.एम. -डैशबोर्ड पोर्टल पर माह दिसम्बर, 2024 की रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में 10वाँ स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल 14वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

माह अक्टूबर 2024 में बरेली जनपद को सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में विकास कार्यक्रमों में 28वीं, राजस्व कार्यक्रमों में 33वीं तथा ओवरऑल 33वीं रैंक मिली थी। नवम्बर, 2024 में भी विकास कार्यक्रमों में 30वीं, राजस्व कार्यक्रमों में 23वीं रैक तथा ओवरऑल 25वीं रैक हासिल हो पाई थी। इस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने समीक्षा बैठक में अप्रसन्नता जताते हुए खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को वेतन रोकने, स्पष्टीकरण तलब करने आदि की कार्यवाही की थी। प्रगति में तेज सुधार के लिए विभागीय योजनाओं/परियोजनाओं का गम्भीरतापूर्वक अनुश्रवण करने के निर्देश भी दिए थे। खराब प्रगति वाले विभागों की हर सप्ताह समीक्षा भी की गई थी।

इन्हीं सख्तियों का असर है कि बरेली जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा पिछले महीनों की अपेक्षा शानदार प्रगति दर्ज कराई गई है।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही भविष्य में भी विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति को निरन्तर गतिमान बनाए रखने की अपेक्षा भी की है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img