03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मोहाली में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा राज? जानिए पिच का हाल

एफएनएन, नई दिल्ली :  साउथ अफ्रीका की धरती पर धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया अब अफगानिस्तान से भिड़ने को तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाना है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा की लगभग डेढ़ साल बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है, ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहेंगी। दूसरी ओर, टी-20 क्रिकेट में अपने दमदार खेल के लिए मशहूर अफगानिस्तान इस सीरीज में भी रंग जमाना चाहेगी।
कैसी खेलती है मोहाली की पिच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। पिच में अच्छा उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इसके साथ ही इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेजी, जिसके चलते गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना और भी सरल हो जाता है। हालांकि, पिच से तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में मदद मिलती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या कहते हैं आंकड़े?

मोहाली के इस मैदान ने अब तक कुल 9 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 5 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 4 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। फर्स्ट इनिंग में एवरेज स्कोर 168 का रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन स्कोर 152 का है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।

यह भी पढ़ें–18 महीने…12 शिकार; उत्तराखंड के इस जिले में खौफ, घरों में कैद होने को लोग मजबूर, पढ़ें खबर

यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल?

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना कप्तान रोहित के लिए आसान काम नहीं होगा। मोहाली में होने वाले मुकाबले में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से किसको टीम में जगह मिलेगी यह भी देखना दिलचस्प होगा। रोहित के साथ पारी का आगाज करने के ज्यादा चांस यशस्वी जायसवाल के नजर आ रहे हैं। हालांकि, शुभमन गिल के होम ग्राउंड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।

संजू सैमसन की होगी वापसी

पहले टी-20 मुकाबले में विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन नजर आ सकते हैं। संजू की काफी समय बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है और वह हाथ इस मौके को भुनाना चाहेंगे। संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर जितेश शर्मा से मिल सकती है। जितेश ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अब तक खेले मैचों में छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

IND vs AFG 1st T20 संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/ रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img