03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

18 महीने…12 शिकार; उत्तराखंड के इस जिले में खौफ, घरों में कैद होने को लोग मजबूर, पढ़ें खबर

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर :  तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज से सटे पीलीभीत टाइगर रिजर्व (यूपी) और नंधौर वन्यजीव अभयारण्य (नैनीताल) के वन्यजीव कॉरिडोर में बाघों की आवाजाही बढ़ने से बाघों के हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। सुरई वन क्षेत्र में 20 से अधिक बाघ होने की आशंका है। बीते डेढ़ साल में 12 लोग बाघ और तेंदुओं के हमलों का शिकार बन चुके हैं।

खटीमा क्षेत्र के किलपुरा, खटीमा और सुरई वन क्षेत्र को पीलीभीत टाइगर रिजर्व और नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के वन्यजीव कॉरिडोर कहा जाता है। यानी इस कॉरिडोर से अन्य जंगली जानवरों के साथ बाघ भी आवाजाही करते हैं। उत्तराखंड में बाघों की संख्या 560 पहुंचने के साथ ही तराई पूर्वी वन प्रभाग में बाघों की संख्या बढ़ती जा रही है।

सुरई वन क्षेत्र के पीलीभीत टाइगर रिजर्व से नजदीक होने के कारण यहां बाघों की संख्या सबसे अधिक है। यही वजह है कि रात और तड़के बाघ वन क्षेत्रों से सटे गांवों के आसपास दिख रहे हैं। वन क्षेत्रों से सटे गावों नबदिया, रमकोला, बग्गा चौवन, सरपुड़ा, संतना, सुखापुल के ग्रामीणों का कहना है कि बाघों के हमले वर्ष 2020 के बाद अधिक बढ़े हैं जिस कारण शाम होने के बाद लोग जंगल के आसपास नहीं जाते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बाघ को नरभक्षी मानने को तैयार नहीं विभाग

खटीमा के नबदिया निवासी नवीलाल और राजेंद्र कुमार ने बताया कि रमकोला और नबदिया गांव में पिछले डेढ़ साल पांच लोगों को बाघ मार चुका है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धरम सिंह दसौनी ने कहा कि सुरई वन क्षेत्रों में जिस तरह बाघों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए वन विभाग और पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों की सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। इधर, एसडीओ संचिता वर्मा और रेंजर आरएस मनराल ने कहा कि रेंज में किसी भी बाघ के नरभक्षी होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। बाघ के लार और बालों को डीएनए जांच के लिए आईवीआरआई बरेली और डब्लूआईआई देहरादून भेजा जा रहा है।

खुले में शौचमुक्त अभियान पर भी उठ रहे सवाल 

खटीमा में एक ओर देश को खुले में शौच मुक्त घोषित करने का अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी तरह अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ रहा है। मृतका सुभावती के पति विरजा प्रसाद ने बताया कि उनकी झोपड़ी के बाहर सरकार की ओर से शौचालय बनाया गया है, लेकिन उसके निर्माण में लापरवाही होने के कारण शौच में असुविधा होती है। जिसके चलते शौच के लिए जंगल जाते हैं।
रणदीप हुड्डा कर चुके हैं अपील: सुरई रेंज में घायल बाघिन की सुरक्षा के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा 28 दिसंबर 2023 को ट्वीट करके सीएम धामी और वन विभाग से अपील कर चुके हैं। घायल बाघिन की खोज के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

ये भी पढ़ें…एक्शन-इमोशन से भरपूर है मारवल की नई सीरीज, माया लोपेज की कहानी में चौंकाता है विलेन किंगपिन

सुरई रेंज में कांबिंग से भी बाघों के आबादी में आने की आशंका
खटीमा के भारामल मंदिर के महंत हरिगिरि महाराज व उनके सेवादार रूप सिंह बिष्ट की पांच जनवरी की मध्यरात्रि हत्या के बाद वन विभाग और पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में सुरई रेंज के जंगलों में कांबिंग कर रही है। लोगों का कहना है कि कांबिंग के चलते कुछ बाघों के आबादी क्षेत्र में आने की आशंका है।
जानवरों से खेतों की रखवाली करने वाली सुभावती अपनी रक्षा नहीं कर सकी 
खटीमा में बाघ के हमले में मृतक सुभावती के पांच बेटे और बेटियां हैं। इनमें हरिचरण, राहुल, संगीता, सीमा व सरस्वती सभी का विवाह हो चुका है। पति विरजा प्रसाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ आसपास के किसानों के खेतों की जंगली जानवरों से रखवाली करते थे। लेकिन उनकी पत्नी जंगली जानवर से अपनी रक्षा नहीं कर सकीं। विरजा प्रसाद ने बताया कि वह मूलरूप से देवरिया, पूर्वी यूपी के रहने वाले है। उनका परिवार वर्ष 1960 में नबदिया गांव में बसा था। आज भी गांव में उनकी झोपड़ी है। उनके परिवार में अधिकतर लोग मजदूरी करते हैं। छोटा बेटा राहुल सिडकुल में नौकरी करता है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img