03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘ जनप्रतिनिधि का हाथ तो डरने की क्या बात ‘ शह पर कब्जाया जा रहा प्लॉट, दर-दर भटकने को मजबूर है महिला

एफएनएन, रुद्रपुर : जीरो टोलरेंस का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार में एक जनप्रतिनिधि की शह पर जो कुछ चल रहा है, वह चौंकाने वाला है। मामले तो कई हैं लेकिन ताजा मामला एक प्लाट को लेकर है। यहां एक मुर्गा काटने वाला अब लोगों को ही ‘ काट ‘ रहा है। उसके दबंगई के किस्से तमाम हैं, लेकिन ‘ आशीर्वाद ‘ है तो हर बार बच जाता है। उसके सताए हुए तमाम लोग जनप्रतिनिधि को कोस रहे हैं। प्लाट पर काबिज महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।

रुद्रपुर में एक जनप्रतिनिधि के गुर्गे के किस्से आजकल आम हैं। मुर्गे काटने वाले इस गुर्गे पर सत्ताधारी की कृपा बरस रही है तो वह अपनी शक्ति का गलत उपयोग कर रहा है। वह अपना काम-धाम छोड़ दिन भर लाइजनिंग में लगा रहता है। जनप्रतिनिधि के एक रिश्तेदार से उसकी नज़दीकियां भी आम हैं। आए दिन लोगों को पकड़वाने और छुड़वाने का धंधा भी यह मुर्गा काटने वाला करने लगा है। वह जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार को अपना खासा नजदीकी बताता है और लोगों पर रौब जमाने से नहीं चूकता।

इस मुर्गा काटने वाले के द्वारा जिस प्लाट पर कब्जा किया जा रहा है वह एक महिला का है जो उसके पिता की मौत के बाद उसके नाम पर आया है। कब्जा करने की नीयत से ही इस प्लाट के चारों ओर पन्नी लगाकर इसे ढक दिया गया है। क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश भी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधि को इसलिए तो नहीं चुना था कि वह गलत लोगों को संरक्षण देकर समर्थकों की ही संपत्ति कब्जाने का काम करेगा। फिलहाल इस मुर्गा काटने वाले के किस्से तमाम हैं और लोगों में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है। खबर तो यहां तक है कि क्षेत्र के लोग इस मुर्गे काटने वाले की पिटाई के मूड में हैं और उसके खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही हम इस जनप्रतिनिधि और उसके गुर्गे का नाम भी सार्वजनिक करेंगे। क्रमश:

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img