Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा नेता संजीव सिंह द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

भाजपा नेता संजीव सिंह द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

एफएनएन, किच्छा :  भारतीय जनता पार्टी के नेता संजीव सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता सूचियां को संशोधित करने के लिए बनाए गए केंद्रों का वार्ड वासियों के बुलावे पर निरीक्षण किया। तथा मतदाता सूची संशोधित करने वाले केंद्र प्रभारी से वार्ता कर मत सूचियां में संशोधन से संबंधित आ रही कमियों को दूर करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि आम मतदाताओं को सूची संशोधन की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना हो रहा है। जिस संबंध में उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा से वार्ता की गई तथा वार्ता के दौरान उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही समाचार पत्रों के माध्यम से व वाद्य यंत्रों के माध्यम से आम नागरिकों को मतदाता सूची संशोधन की एवम छूटे लोगो सूचना देकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा स्थानीय निकाय चुनाव में किसी भी मतदाता को मतदान करने से वंचित होने नहीं दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह ने बंदिया में वार्ड वासियों के बुलावे पर प्राइमरी स्कूल के आसपास पहले गंदगी के लिए उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा से वार्ता की जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका को तत्काल साफ सफाई अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया तथा मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए दावों के छिड़काव का आदेश दिया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप सिंह के साथ धनंजय सिंह मणि बिष्ट संजय यादव ब्रह्मानंद पुरोहित देवेंद्र शर्मा मोहन कोहली आदि लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments