03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विराट कोहली और अन्य पर अश्लील पोस्ट वायरल करना पड़ गया भारी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: फेसबुक पेज पर फोलोअर्स बढ़ाने के लिए एक युवक ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी बेटी सहित दिव्यांग व ट्रांसजेंडर पर अश्लील टिप्पणी कर दी और इन्हें इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस मामले में युवक के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
शिकायत के आधार पर कराई गई जांच

शिकायत के आधार पर जांच करवाई गई तो पता चला कि मैसेज सानिध्य भट्ट निवासी रायपुर ने प्रसारित किया था। पुलिस ने युवक का पता कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान उसने फेसबुक पर अलग-अलग नाम से अकाउंट खोले और दूसरे ग्रुपों से आने वाले मजाकिया पोस्ट प्रसारित करने करने शुरू कर दिए।

उसके पेजों को लोग कमेंट करने लगे तो अधिक से अधिक फोलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ समय बाद उसने खुद ही मजाकिया पोस्ट तैयार करते हुए प्रसारित कर दिए।

डार्क कॉमेडी की ओर से चला गया युवक

आरोपित ने बताया कि धीरे-धीरे वह डार्क कॉमेडी की ओर से चला गया और इसके बाद उसने क्रिकेटर विराट कोहली व उनकी बेटी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर के खिलाफ अश्लील पोस्ट करने शुरू कर दिए।

जब आरोपित के दोस्त व रिश्तेदारों ने बताया कि यह गलत है तो उसने एक-एक करके अपने सारे अकाउंट डिलीट कर दिए। इस मामले में आरोपित के खिलाफ रायपुर थाने में पोक्सो व आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-250 करोड़ की लागत से बनेगा पतंजलि गुरुकुलम, छह जनवरी को राजनाथ सिंह करेंगे शिलान्यास

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img