03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विजय भूषण गर्ग उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल की ओर से अतिथि रेस्टोरेंट रामपुर रोड हल्द्वानी में प्रेस वार्ता के माध्यम से उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी एवं कुमाऊँ मंडल के 3 जिलों उधम सिंह नगर, नैनीताल एवं अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। अनिल अग्रवाल ने अवगत करवाया कि उत्तराँचल प्रदेश अगवाल महासभा की कुमाऊँ मंडल में 7 जिलों, 7 महानगर तथा 16 नगर, स्तर पर कार्यकारिणी के गठन की योजना हैं, जिनमे से 3 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा आज कर दी गयी है तथा शेष 4 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र किये जाने के बारे में अवगत करवाया गया।

अनिल गोयल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से विजय भूषण गर्ग को उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊँ मंडल का प्रभारी घोषित किया, साथ ही कैलाश गर्ग जी – संरक्षक, दयाराम जिन्दल जी – संरक्षक, निरंजन दास गोयल – संरक्षक, सत्यभूषण सिंगला – उपाध्यक्ष, भगवान सहाय अग्रवाल – सलाहकार सीमिति, श्याम अग्रवाल जी हल्द्वानी – सलाहकार, तरुण बंसल जी – संगठन मंत्री, कमल जिंदल – उपाध्यक्ष, राजेश बंसल – उपाध्यक्ष, डॉ० शैलेन्द्र मोहन सिंघल – उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश बंसल- उपाध्यक्ष, रोशन लाल अग्रवाल सितारगंज – उपाध्यक्ष, रोहताश अग्रवाल- उपाध्यक्ष, प्रमोद गोयल – उपाध्यक्ष, शरद गोयल – संगठन मंत्री, दर्शन लाल गोयल – मंत्री, प्रमोद अगवाल गोल्डी – प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गयी।

जिला कार्यकारिणी के नैनीताल जिले से -राजीव अग्रवाल हल्द्वानी- अध्यक्ष, विनीत अग्रवाल- महामंत्री, देवेश अग्रवाल – कोषाध्यक्ष

उधम सिंह नगर जिले से – महेश मित्तल – अध्यक्ष, अतुल बंसल- महामंत्री, रन्जन अग्रवाल – कोषाध्यक्ष, नितेश गुप्ता – जिला संगठन मंत्री

अल्मोड़ा जिला से – बद्री विशाल अग्रवाल अल्मोड़ा – अध्यक्ष, अतुल अग्रवाल रानीखेत – महामंत्री तथा संजय अग्रवाल अल्मोड़ा – कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गये। इसके अतरिक्त अग्रवाल समाज की सभी संस्थाएं, उत्तराँचल प्रदेश अग्रवाल महासभा, उत्तराखंड से सम्बद्ध रहेंगी एवं उनके अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के पदेन सदस्य रहेंगे।

इस अवसर पर अनिल गोयल ने उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व० श्री सोहन लाल गुप्ता जी को याद किया तथा अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यों में भूमिका/ योगदान, अग्रवाल महासभा के सामाजिक प्रकल्पों तथा अग्रवाल महासभा के आगामी लक्ष्यों से अवगत भी करवाया। सम्पूर्ण अग्रवाल समाज से महाराजा अग्रसेन जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर उत्तराँचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, विजय भूषण गर्ग, कैलाश गर्ग, भगवान सहाय अग्रवाल, राजेश बंसल, अतुल बंसल, महेश मित्तल, नितेश गुप्ता, रंजन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल(पप्पी जी) , राजीव अग्रवाल (मुन्ना) , अशोक अग्रवाल, तरुण बंसल, प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, पियूष गोयल, देवेश अग्रवाल, नीरज प्रभात सहित अग्रवाल समाज रुद्रपुर, हल्द्वानी के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img