एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा-जुझारू नितिन शर्मा को बरेली मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। नितिन शर्मा को यह अतिरिक्त दायित्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव त्रिवेदी की सहमति और अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद सर्वसम्मति से सौंपा गया है।