03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पैरोल पर छूटे शातिर अपराधी जयदीप विर्क ने पत्नी को गोली से उड़ाया

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड- उत्तर प्रदेश सीमा पर रुद्रपुर सीमा से लगे डिबडिबा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी पत्नी को सोमवार गोली से उड़ा दिया। हत्या करने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आरोपी जयदीप सिंह विर्क शातिर अपराधी बताया जाता है। वह हाल ही में एक मुकदमे में पैरोल पर जेल से छूटकर आया था। सोमवार रात वह नशे में था, और इस बीच उसका अपनी पत्नी मनदीप से विवाद हो गया।

गुस्साए जयदीप ने तमंचे से मनदीप को तीन गोलियां मारी। एक गोली सिर में, दूसरी पांव में और तीसरी पेट में लगी। मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इससे पहले ही जयदीप फरार हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि जयदीप ग्राम प्रधान हरपाल की हत्या में भी शामिल रहा है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img