03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ वाहन सवार गिरफ्तार, चालक फरार, मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, अल्‍मोड़ा : अल्‍मोड़ा में पुलिस ने 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ वाहन सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक समेत सवार दूसरे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने सिकुड़ा बैंड तिराहा में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या यूए 01- 6205 को रोकने पर चालक अंधेरे का फायदा उठा वाहन छोड़ फरार हो गया। शक के आधार पर पुलिश ने वाहन की तलाशी ली। इस दौरान वाहन में सवार ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज ग्राम तिलियापुर निवासी जयदेव सिंह के कब्जे से 17 पेटियों में 144 बोतल, 240 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की। अवैध शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

फरार अज्ञात वाहन चालक समेत जयदेव के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज कर लिया। शराब की कीमत करीब एक लाख छह हजार रुपये आंकी जा रही है। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक के फरार होने पर शक हुआ। दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल हिमांशु, धनी राम, मनोज मेहरा आदि रहे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img