03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में खत्म हुए, ब्लैक फगंस के इंजेक्शन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सूबे में ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि देहरादून सीएमओ कार्यालय में अब एक भी इंजेक्शन नहीं बचा है। उधर ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इंजेक्शन की व्यवस्था करने को लेकर उनके तीमारदार सीएमओ कार्यालय में डेरा जमाए हुए हैं। लेकिन इंजेक्शन ना मिलने से इनके हाथ से मायूसी लग रही है।उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के मरीजों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास इसके इंजेक्शन ही मौजूद नहीं हैं। चिंता की बात यह है कि एक तरफ शासन के अधिकारी प्रदेश में इंजेक्शन की आपूर्ति का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ धरातल पर लोगों को इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। देहरादून सीएमओ कार्यालय में भी ऐसे ही कई मरीजों के तीमारदार इंजेक्शन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सीएमओ साहब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त हैं। कार्यालय के कर्मचारी इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। यहां पहुंचे तीमारदारों की मानें तो डॉक्टर की तरफ से अर्जेंट बेस पर इंजेक्शन मंगवाए गए हैं। इसका पर्चा लेकर वे जब सीएमओ कार्यालय पहुंचे हैं तो पिछले 2 दिन से उन्हें इंजेक्शन यहां नहीं मिल पा रहे हैं।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img