03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किआ इंडिया ने भारत में लॉंच की अपनी दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक कार EV9

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली/Automobiles: किआ इंडिया Kia India ने भारत में अपनी दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक कार EV9 लॉन्च की है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल फुली-लोडेड GT-लाइन AWD वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.3 करोड़ रुपये है।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) रूट के जरिए खरीदा जाएगा। EV9 किआ के ग्लोबल लाइनअप में भी एक प्रमुख मॉडल है। EV9 उसी E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिस पर EV6 और ह्यूंदै आयोनिक 5 आधारित हैं।

बैटरी, चार्जिंग और रेंज

EV9 में 99.8kWh बैटरी पैक है जिसे डुअल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह संयुक्त रूप से 384 hp का पॉवर और 700 Nm का पीक टॉर्क देता है। कंपनी के मुताबिक EV9 सिर्फ 5.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार फुल चार्ज करने पर ARAI द्वारा प्रमाणित 561 किमी की रेंज देती है। डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी को 24 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
मेन फीचर्स

EV9 में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल स्क्रीन है। इसमें इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, डुअल सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ दूसरी पंक्ति की कैप्टन सीटें, मसाज फंक्शन, डिजिटल IRVM, V2L, 14-स्पीकर मेरिडियन ऑडियो सिस्टम, डिजिटल चाबी, ओटीए अपडेट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, छह USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य बहुत सारे फीचर्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से, EV9 में 10 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल), डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, VSM (व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट), फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स एवेलेबल हैं।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img