03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : शातिर युवती के जाल में फंसा दरोगा, बैंककर्मी बताकर किया फर्जीवाड़ा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के दरोगा को जालसाज युवती ने सोशल मीडिया पर झांसे में फंसा लिया। युवती का फर्जीवाड़ा सामने आने पर दरोगा की आंखें खुलीं की खुली रह गई। मजबूरी में दरोगा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलभट्टा थाने में पुलिस ने युवती पर मुकदमा दर्ज किया। जालसाज युवती के दो साथियों पर भी मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कोर्ट से आदेश मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलभट्टा थाना निवासी पीड़ित ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में हरिद्वार पुलिस का जवान बताया है।उसने बताया कि 2017 में सोशल मीडिया पर यूपी निवासी अर्चना से जान पहचान हुई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • सोशल मीडिया पर झांसे में आए दरोगा

अर्चना ने खुद को दिल्ली स्थिति प्रतिष्ठित बैंक में और अपने पिता को एनटीपीसी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनाता बताया था। पीड़ित के अनुसार शादी की बात करने पर अर्चना बहानेबाजी करने लगी। मार्च 2021 के दौरान अर्चना को हिमाचल पुलिस ने आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। हिमाचल पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अर्चना की असलियत का पता चला। खुलासा हुआ कि अर्चना शातिर जालसाज है। अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ हिमाचल में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाती है। एक साल तक सोलन की जेल में भी बंद रही है। अर्चना के भाई ने बताया कि बहन की 12 साल पहले शादी हो गई थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • युवती के फर्जीवाड़े की ऐसे खुली पोल

शादी के बाद घर वालों ने अलग कर दिया था. अर्चना का इलाहाबाद निवासी युवक और दून के बस कंडक्टर से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोस्त को अर्चना पिता बताती थी। दरोगा से शादी कर अर्चना पूर्व के अपराधों से बचना चाहती है। शिकायत के अनुसार अर्चना का मुंह बोला भाई दरोगा को धमकी दे रहा है ।उसके खिलाफ गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली में धोखाधड़ी और जबरदस्ती वसूली का मुकदमा दर्ज है। पीड़ित के अनुसार अक्तूबर 2023 में अक्षय उर्फ दक्ष अग्रवाल ने फोन पर धमकी देकर 10 लाख रुपये की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अर्चना, अक्षय अग्रवाल, सौरभ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Uttarakhand भुली योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 1000 से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार की महिला सशक्तिकरण और...

Topics

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img