03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand भुली योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 1000 से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार की महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली ‘भुली योजना’ को महिलाओं का शानदार समर्थन मिल रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए अब तक राज्यभर से 1,000 से अधिक महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) ने आवेदन किए हैं।

इस योजना के तहत महिला उद्यमियों और महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए बिना ब्याज के 1.66 लाख रुपये से लेकर 7.50 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही लाभार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन और तकनीकी सहायता के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

सरकार इस योजना के तहत 150 महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों का चयन करेगी। चयनित लाभार्थियों को अपने कारोबार में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार 3 से 4 स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराना होगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

इन जिलों से सबसे ज्यादा आवेदन

भुली योजना में सबसे अधिक 168 आवेदन पिथौरागढ़ से प्राप्त हुए हैं। इसके बाद उत्तरकाशी से 161, चमोली से 124, चंपावत से 92, पौड़ी गढ़वाल से 71, नैनीताल से 69, टिहरी गढ़वाल से 66, रुद्रप्रयाग से 64, हरिद्वार से 56, अल्मोड़ा से 44, देहरादून से 41, उधम सिंह नगर से 24 और बागेश्वर से 21 आवेदन मिले हैं।

ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि महिलाओं की ओर से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद से यह स्पष्ट है कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी ऐसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img