03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड को केंद्रीय कोटे से तीन महीने के लिए मिली 150 मेगावाट बिजली

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गर्मी में बिजली संकट की आहट से बचाव के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने यूपीसीएल को तीन माह के लिए 150 मेगावाट बिजली आवंटित कर दी है। 31 मार्च को केंद्रीय कोटा खत्म होने जा रहा था। राज्य सरकार ने आगामी सीजन में मांग को देखते हुए 400 मेगावाट बिजली का प्रस्ताव भेजा था।

बुधवार को विद्युत मंत्रालय ने राज्य को यूपी के बुंदेलखंड रीजन की 300 मेगावाट बिजली में से 150 मेगावाट बिजली उत्तराखंड को एक अप्रैल से 30 जून तक देने का आदेश जारी कर दिया। तीन माह के लिए मिलने वाली इस बिजली का आवंटन पत्र मंत्रालय ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण को भेज दिया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य सरकार को वर्तमान में केंद्र के गैर आवंटित कोटे से जो बिजली मिल रही थी, उसकी मियाद 31 मार्च को खत्म होने जा रही थी। राज्य सरकार ने इसके लिए 400 मेगावाट बिजली की मांग गैर आवंटित कोटे से रखी थी। जिस पर 150 मेगावाट मिली है। अभी और बिजली मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • गर्मी के साथ बढ़ी मांग
प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। वर्तमान में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर गई है। जिसके सापेक्ष राज्य व केंद्रीय कोटे से करीब 3.1 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी बिजली यूपीसीएल बाजार व अन्य स्त्रोतों से जुटा रहा है। यूपीसीएल, मांग के सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध होने का दावा कर रहा है, जिसकी वजह से अभी कहीं भी आधिकारिक तौर पर कटौती शुरू नहीं की गई है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img