03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, विधायक बिशन सिंह चुफाल को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘गाजर-मूली की तरह काट दूंगा

एफ एन एन, देहरादून : उत्‍तराखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपित ने यह भी कहा कि ‘इतनी अधिक टेंशन दूंगा कि हार्ट अटैक आएगा और तू मर जाएगा’।

  • पहले से दी जा रही है इस तरह की धमकी

इस संबंध में विधायक ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आने वाले अनिल कापड़ी की ओर से इंटरनेट मीडिया में इस तरह की धमकी पहले से ही दी जा रही है। पूर्व में रिपोर्ट करने के बाद उसने तहसीलदार से लिखित रूप से माफी मांगी थी।

  • 21 जनवरी को दी धमकी

चुफाल ने कहा कि अनिल आपराधिक प्रवृत्ति का है। 21 जनवरी को उसने फिर धमकी दी कि ‘गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतना अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आएगा और मृत्यु हो जाएगी’ तब जाकर कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बन पाएगा। मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले की गिरफ्तारी होगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img