03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड वन विभाग को मिले 17 नए रेंजर, उप वन क्षेत्राधिकारियों को दिया गया है प्रमोशन का तोहफा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग को जहां एक तरफ नए वन क्षेत्राधिकारी मिल गए हैं, तो वहीं महकमें में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे उपवन क्षेत्राधिकारियों को भी शासन ने बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल राज्य में ऐसे कई उपवन क्षेत्राधिकारी हैं, जो लंबे समय से प्रमोशन पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे.

Uttarakhand Forest Department

ऐसे में वरिष्ठता के आधार पर फिलहाल 17 उपवन क्षेत्राधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला किया गया था. ऐसे में लोक सेवा आयोग हरिद्वार की संस्तुति के बाद इन अधिकारियों को रेंजर के पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. प्रमुख वन संरक्षक हॉफ ने उपवन क्षेत्राधिकारी पद से वन क्षेत्राधिकारी पद पर प्रमोट हुए वन अधिकारियों को उनकी नई तनाती से जुड़ा आदेश भी कर दिया है. इस तैनाती के होने के बाद प्रदेश भर में खाली चल रही रेंज में रेंज अफसर तैनात हो सकेंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिन उपवन क्षेत्राधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है उनमें पंकज तिवारी को पिथौरागढ़ वन प्रभाग, जितेंद्र कुमार कुकरेती को राजाजी टाइगर रिजर्व, हेमचंद्र नेगी को अल्मोड़ा वन प्रभाग, नवल किशोर को तराई पश्चिमी वन प्रभाग, जगदीश चंद्र पंत को राजाजी टाइगर रिजर्व, हरेंद्र सिंह बिष्ट को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, धर्मानंद सुनाल को तराई पश्चिमी वन प्रभाग और संजय सिंह बेलवाल को नरेंद्र नगर वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके साथ ही कुलदीप सिंह को लैंसडाउन वन प्रभाग, दमन कुमार शर्मा को तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर, हरिशंकर सिंह रावत को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग, दीपचंद सिंह को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, नवीन चंद्र पांडे को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर, उमेश चंद्र जोशी को लैंसडाउन वन प्रभाग कोटद्वार, राजेंद्र सिंह मेहरा को बागेश्वर वन प्रभाग, दीपक रावत को राजाजी टाइगर रिजर्व और महेंद्र सिंह को मसूरी वन प्रभाग में तैनाती दी गई है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img