03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का चेहरा तक नहीं, हमारे पास ‘पुष्पा’ है : राजनाथ सिंह

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : उत्तराखंड में मंगलवार को भाजपा के स्टार प्रचारक छाए रहे। तराई में जहां पीएम मोदी की वर्चुअल रैली रही वहीं पहाड़ पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दहाड़े। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला कहा, उनके पास सीएम का चेहरा तक नहीं। साथ ही साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के संवाद से लोगों को रोमांचित किया। कहा हमारे पास पुष्कर सिंह धामी है। हमारा पुष्कर फ्लावर भी है फायर भी है। अब भारत कमजोर नहीं है। अब भारत आतंकवादियों को इस पार के अलावा उस पार भी मार कर गिरा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे मतदान करने की अपील की।भाजपा ने अलग उत्तराखंड राज्य दिया। प्रधानमंत्री अटल जी ने इस राज्य को विशेष दर्जा दिया। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने वह विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया। 2014 में मोदी सरकार ने विशेष पहाड़ी राज्य का दर्जा फिर दिलाया।

कांग्रेस के हरीश रावत कहते है भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदले। हम तीन बनाए या दस मुख्यमंत्री बनाए। इससे आपसे क्या लेना देना। भाजपा व्यक्ति नहीं एक विचारधारा की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी आज तक मुख्यमंत्री घोषित नहीं कर पाई। भाजपा ने कह दिया उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होगा। 6 महीने की कार्यकाल में धामी ने कमाल का कार्य किया। एक लाख करोड़ का निवेश हो गया है। 500 करोड़ का एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनने जा रहा है। पिथौरागढ़ में 455 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज बन रहा है। विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं यहां के लोगों को मिलेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। वन रैंक वन पेंशन लागू किया। चीन के बार्डर पर आसानी से पहुंच बन गई है। वहां तक सड़कों का जाल बिछा दिया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया। जम्मू कश्मीर का आज वहीं दर्जा है जो देश के अन्य राज्यों का है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को कानून बनाकर भारत की नागरिकता का अधिकार दिया। किसान सम्मान निधि दी गई। हर किसान के खाते में 6 हजार रुपया आ रहा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया गया। सारी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है।

दुनिया की धारणा भारत के लिए बदल गई है। सर्जिकल और एअर स्ट्राइक कर आंतकवादियों का सफाया किया। आयुष्मान भारत जैसी योजना दुनिया के किसी देश में नहीं हैं। पांच लाख तक मुफ्त इलाज होगा। कांग्रेस भारतीय सेना में सवालिया निशान लगाते हैं। गलवान में चीन के 38 से अधिक चीनियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इस दौरान जागेश्वर विधानसभा से प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा मौजूद थे।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img