Sunday, June 8, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : यमुना नदी में गिरी कार, छह लोगों की मौत; मरीज...

उत्तराखंड : यमुना नदी में गिरी कार, छह लोगों की मौत; मरीज को उपचार के लिए ले जा रहे थे देहरादून

एफएनएन, नैनबाग :  उत्तरकाशी के मोरी से बीमार युवक को उपचार के लिए देहरादून लेकर आ रहे छह लोगों की कार यमुना नदी में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में बीमार युवक, उसकी पत्नी व बड़ा भाई, दो ग्रामीण और कार चालक शामिल है। हादसा नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास हुआ। इसका पता घटना के करीब 16 घंटे बाद बुधवार शाम को तब चला, जब जंगल में बकरी चराने गए स्थानीय ग्रामीणों की नजर कार पर पड़ी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
राजपाल को उपचार दिलाने के लिए पत्नी जसीला देवी (25) और बड़े भाई प्रताप सिंह (30) गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह (28) की कार में उसे लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे देहरादून के लिए निकले। साथ में दो ग्रामीण विनोद (35) और मुन्ना (38) निवासी देवली भी थे।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनबाग में कार अगलाड़ पुल के पास यमुना नदी में गिर गई। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शवों को पीएचसी नैनबाग ले जाया गया है। कैम्प्टी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि हादसा रात साढ़े 12 बजे के आसपास होने का अंदेशा है। जहां पर हादसा हुआ, वहां एक मोड़ है। हालांकि, हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments