उत्तराखंड कैबिनेट : गोला नदी पर 3808 करोड़ की लागत से बनेगा जमरानी बांध, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

एफएनएन, देहरादून :  प्रदेश में गोला नदी पर 3808 करोड़ की लागत से बनने वाले जमरानी बांध को वित्तीय प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। परियोजना के बनने से उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई और बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि नैनीताल जिले में काठगोदाम से 10 किलोमीटर दूर अपस्ट्रीम में गोला नदी पर जमरानी बांध का निर्माण प्रस्तावित है। 150.6 मीटर ऊंचाई के इस बांध के निर्माण से उत्तराखंड के 9458 हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश के 47607 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बांध निर्माण से हल्द्वानी-काठगोदाम के सभी वार्डों में 117 एमएलडी गुरुत्वीय व्यवस्था से पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे इस क्षेत्र में पेयजल समस्या की समस्या दूर होगी और लोगों की नलकूपों पर निर्भरता कम होगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्ष 2023 मूल्य स्तर पर परियोजना की नियोजन विभाग की टीएसी ने कुल पुनरीक्षित लागत 3808.16 करोड़ रुपये तय की है। इसमें से 1557.18 करोड़ रुपये जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिए जाएंगे। जबकि अवशेष धनराशि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मध्य हस्ताक्षरित एमओयू में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वहन की जाएगी।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड : यमुना नदी में गिरी कार, छह लोगों की मौत; मरीज को उपचार के लिए ले जा रहे थे देहरादून

 

Hot this week

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

Topics

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img