03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

SBL एनर्जी लिमिटेड प्लांट में धमाका, नागपुर में मातम-17 लोगों की मौत

Spread the love

एफएनएन, नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल शहर में रविवार को एक फैक्ट्री में धमाका होने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें मौके पर राहत बचाव का काम कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि यह धमाका कटोल तहसील के राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ. पुलिस ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हु्आ. यह इतना भीषण था कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, उसका सारा सामान और मलबा 500 से 700 मीटर दूर जा गिरा. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं.

राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी धमाके की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को तुरंत मदद देने के निर्देश दिए हैं. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है. किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है.

जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. धमाके के बाद मौके पर भीषण आग लग गई, करीब 4 घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया है और इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है.

घटना की पूरी जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. NDRF और SDRF की टीमें मौके पर हैं. 17 लोगों की जान चली गई है. मैं मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं. इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है. घटना की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार नागपुर में फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी. इसके अलावा, संबंधित कंपनी भी उनके परिवारों को आर्थिक मदद देगी.

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img