03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

एफएनएन, रुद्रपुर : (उधम सिंह नगर) — राज्य के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में तीसरी उत्तराखंड राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 एवं राष्ट्रीय चयन ट्रायल का भव्य शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी मोहन गोयल एवं जे. बी. सिंह और डिसएबल स्पोर्टिंग समिति के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं सहयोगी संस्था डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी मोहन गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पैरा खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनका संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस चैंपियनशिप व चयन ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 6 से 10 मार्च 2026 तक तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं, जिससे मुकाबलों का स्तर अत्यंत उच्च और रोमांचक बना हुआ है।

चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। चयन ट्रायल में विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, रणनीति, कोर्ट मूवमेंट एवं समग्र प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित किया जा सके।

आयोजन समिति के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पैरा खिलाड़ियों का समर्पण और जज्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं प्रतियोगिता के संयोजक हरीश चौधरी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेशी खेल संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

यह प्रतियोगिता उत्तराखंड में पैरा खेलों के विकास, प्रतिभा निखार और खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।इस अवसर पर पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का उत्तराखंड की सचिव श्रीमती अमिता, एनआईएस कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेम कुमार, संदीप चौधरी, शरद जोशी, गोविंद परिहार, रघुनाथ विश्वास, प्रेम विश्वास, अक्षत रुहेला, कमल हसन, शुभेंदु मन्ना,अनिकेत, विनोद रावत, नवनीत पैन्यूली आदि उपस्थित रहे

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img