कार्यशाला में अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, बरेली की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति गंगवार ने मुख्य अतिथि की हैसियत से अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं को भी शिक्षा, रोजगार के क्षेत्रों में समान अवसर सुनिश्चित कराने और उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की जरूरत है।