03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : ईओ कर एवं राजस्व निरीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी, आयोग कई केंद्रों पर 26 नवंबर को कराएगा परीक्षा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा आयोग 26 नवंबर को 13 जिलों के 20 शहरों में कई केंद्रों पर कराएगा।आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने नियमानुसार श्रुतलेखक के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से दो दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर उससे मिल सकते हैं। उधर, आयोग ने जेई भर्ती और आईटीआई में प्रधानाचार्य श्रेणी-2 भर्ती परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है।

अभ्यर्थी 19 नवंबर की रात तक इसमें सुधार कर सकेंगे। मोबाइल नंबर, ई-मेल में बदलाव संभव नहीं होगा। नाम, पता आदि में निशुल्क संशोधन कर सकते हैं। श्रेणी, उपश्रेणी में संशोधन के लिए शुल्क देय होगा।

आयोग ने पीसीएस-जे प्री परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले चार अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया है। अब ये मुख्य परीक्षा नहीं दे सकेंगे। आयोग ने 30 अप्रैल को प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई और 27 सितंबर को जारी किया गया था। तीन अक्तूबर को आयोग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए शुल्क जमा कराने को कहा था।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img