03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: 12वीं की पूरी क्लास फेल जबकि 10वीं में 94 फीसदी पास, GIC मेदनीपुर के परीक्षाफल ने खड़े किए कई सवाल

एफएनएन, उत्तराखंड: राजकीय इंटर कॉलेज मेदनीपुर, बद्रीपुर में 12वीं की पूरी की पूरी क्लास ही फेल हो गई। जबकि इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ रहे 94 फीसदी बच्चे पास हो गए हैं। स्कूल की इस अजब-गजब तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब ढूंढने में शिक्षा विभाग के अफसर जुट गए हैं।

राइंका मेदनीपुर, बद्रीपुर में बारहवीं कक्षा में 22 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें से एक भी पास नहीं हो पाया। इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ रहे 66 छात्र-छात्राओं में से 62 पास हो गए हैं। 12वीं का परिणाम शून्य रहने की जानकारी जब विभाग तक पहुंची तो अफसर सकते में आ गए। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यहां 12वीं में केवल पीसीएम विषय है।

अन्य विषय का विकल्प नहीं होने के कारण छात्रों मजबूरी में पीसीएम लेना पड़ा। छात्रों के फेल होने का यही कारण है। ये सभी छात्र कला विषय के इच्छुक थे, आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर मजबूरी में इन्हें यहीं दाखिला लेना पड़ा। वहीं छात्र संख्या शून्य न रहे इसलिए स्कूल ने भी इन्हें दाखिला दे दिया। वहीं, 10वीं कक्षा के बाद करीब 100 छात्र-छात्राएं अन्य विद्यालयों में अन्य विषयों की पढ़ाई करने चले गए थे।

2016 से हो रही कला विषय की मांग

विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक वर्ष 2016 से लगातार कला विषयों के संचालन की मांग की जा रही है, लेकिन विषयों का संचालन को आज तक मंजूरी नहीं मिली। बताया कि अगर इन विषयों का संचालन होता तो परिणाम शून्य नहीं रहता। ब्लॉक में केवल यही एक विद्यालय है जहां इन विषयों का संचालन नहीं हो रहा है।

जिन स्कूलों का परिणाम खराब रहा है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। मेरे संज्ञान में आया है कि वहां केवल विज्ञान विषय है, अन्य विषय न होने की वजह से कमजोर छात्रों को भी विज्ञान विषय पढ़ना पढ़ रहा है, कला विषय भी शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। – विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img