03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश: दबंगों ने नाबालिग किशोर को बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर की बर्बरता

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर दबंगों ने नाबालिग किशोर को बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नाबालिग से बर्बरता की। आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने किशोर को नग्न कर पीटा उसके बाद उसे पेशाब पिलाने के लिए मजबूर किया। इस भी जब आरोपियों को मन नहीं भरा तो घटना का वीडियो बनाकर थूक कर चाटाया। पीड़ित नाबालिग इससे आहत होकर सुसाइड कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

जानिए पूरा मामला
आप को बता दें घटना बस्ती जिले का है जहां पर एक 17 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक उनके बेटे के साथ एक बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट की गई, उसके कपड़े उतरवाए गए और उसके ऊपर पेशाब किया गया। इस अपमान को वह सहन नहीं कर पाया और घर आकर आत्महत्या कर ली। मृतक संतकबीर नगर के निघरी गांव का रहने वाला था, जो अपने मामा के घर बस्ती में रहता था।

आपत्तिजनक वीडियो बनाया
मृतक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट और नग्न करके पीटा गया।  पेशाब पिलाते हुए वीडियो बनाया। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। जिस वजह से बेटे ने घर आकर सुसाइड कर ली।

नाराज परिजन एसपी ऑफिस पर काटा हंगामा
मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना में कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि पीड़ित पर ही सुलह समझौते का दबाव बना रही है। आरोप है कि दोषियों को पुलिस बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर रही है।

मामा के घर से किशोर कर रहा था पढ़ाई
बताया जा रहा है कि मृतक संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला इलाके का किशोर कप्तानगंज क्षेत्र में ननिहाल में रह कर पढ़ाई करता था। वह दसवीं का छात्र था। उसके मामा के अनुसार, 20 दिसंबर की रात जन्मदिन पार्टी के बहाने गांव के कुछ युवकों ने उसे बुलाया था। पार्टी में मौजूद मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर किशोर को पीटा और पेशाब पिलाया। इसका वीडियो भी बना लिया। किशोर ने जब उनसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया।

दोषियों को बचा रही पुलिस- पीड़ित का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि दोषियों को पुलिस बचाने में जुटी है घटना पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे नाराज परिजनों पुलिस अधीक्षक कार्यकायल पर जमकर हंगाम काटा। वहां मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर उसकी पिटाई की, पेशाब भी पिलाया और इसका वीडियो बना लिया। किसी तरह बचकर किशोर घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने अगले दिन दो आरोपियों को पकड़ा पर शाम को छोड़ दिया।

जानिए घटना पर क्या बोली पुलिस
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि किशोर के मामा की तहरीर पर विनय कुमार, आकाश और सोनल निवासी कोइलपुरा, काजू प्रसाद निवासी कैली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोनल के अलावा तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी। जाचं में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बरेली: पुलिस लाइन में सिपाहियों की फर्जी हाजिरी और अवैध रूप से छुट्टी लेने के मामले में पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img