03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: पुलिस लाइन में सिपाहियों की फर्जी हाजिरी और अवैध रूप से छुट्टी लेने के मामले में पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया

एफएनएन, बरेली: बरेली जिले में पुलिस लाइन में सिपाहियों की फर्जी हाजिरी और अवैध रूप से छुट्टी लेने के मामले में पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के चार सिपाहियों समेत पांच को निलंबित कर दिया।

आर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर की जांच में सामने आया कि इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही रजत बालियान ने दो अक्टूबर 2024 से 27 नवंबर 2024 तक छुट्टी पर रहने के बावजूद 10 हजार रुपये देकर गणना कार्यालय में अपनी हाजिरी दर्ज कराई। इस दौरान वह मेरठ और मुजफ्फरनगर में मौजूद रहा।

उन्होंने बताया कि अनुपस्थिति को सही ठहराने के लिए गणना कार्यालय में तैनात सिपाहियों रचित कुमार, सतेंद्र सिंह, अर्पित पंवार और पवन बंसल ने अभिलेखों में फर्जी सूचनाएं दर्ज कीं। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक की जांच में यह अनियमितता पाई गई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामले की आगे की जांच पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खान को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर: में सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर को किया डिजिटल अरेस्ट : मनी लान्ड्रिंग का लगाया आरोप

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img