03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपीसीएल : मोबाइल एप से बिजली बिल भुगतान करने पर मिलेगी 1.5 प्रतिशत की छूट, साथ में ये फायदा भी मिलेगा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पहली बार उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप विकसित किया है। इस एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इसके साथ ही एक साल के बिल भुगतान की जानकारी प्राप्त सकते हैं। एप से नये कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में यूपीसीएल के अधीन लगभग 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं।

  •  एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा

अभी तक उपभोक्ताओं को पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी। लेकिन अब यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल एप विकसित किया है। यह एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा।

खास बात यह है कि इस एप के जरिये बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को यूपीसीएल 1.5 प्रतिशत की छूट देगा। साथ ही 24 घंटे बिल भुगतान की सुविधा होगी। बिल जमा कर रसीद भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि विद्युत सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी मोबाइल एप दर्ज करने की सुविधा रहेगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img