Friday, April 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP: बरेली में भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक...

UP: बरेली में भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

एफएनएन, बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया। वह शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री की बैठक में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

बरेली में फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में मौजूद थे। बैठक के दौरान ही अचानक उनको  हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ था। उन्हें उनके सहयोगियों ने वहां से ले जाकर आनन फानन मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

डॉ विमल भारद्वाज के मुताबिक सीने में अचानक तेज दर्द होने पर विधायक श्याम बिहारी लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती किए जाने तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। वेंटीलेटर पर लिए गए लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बता दें कि विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता समेत तमाम लोग उनके आवास व अस्पताल पहुंच गए।

फरीदपुर से दो बार चुने गए विधायक 
डॉ. श्याम बिहारी लाल पहली बार 2017 में फरीदपुर विधानसभा (आरक्षित) सीट से भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से फरीदपुर क्षेत्र से जीत हासिल की और दूसरी बार विधायक बने। वह एक उच्च शिक्षित नेता थे। वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments