03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आचार्य अवध किशोर ने खिरकावासियों को श्रीराम जन्म की पावन कथा सुरसरि में खूब लगवाईं डुबकियां

Spread the love

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। गांव खिरका में चल रही साप्ताहिक श्रीरामकथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथाव्यास आचार्य अवध किशोर शास्त्री ‘सरस’ ने श्रीराम जन्म की पावन कथा सुरसरि में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को भक्ति-प्रेम-आनंद की खूब डुबकियां लगवाईं।

मटरूलाल लालीदेवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी और समारोह के आयोजक सूबेदार मेजर वीरेंद्रपाल सिंह (सेवानिवृत्त) के संयोजकत्व और नत्थूलाल पुजारी के मुख्य यजमानत्व में आयोजित साप्ताहिक रामकथा समारोह में अनेक कल्पों में रामावतार के अलग-अलग कारणों का संगीतमय बखान करते हुए कथाव्यास ‘सरस’ जी ने समझाया कि प्रभु अपने भक्तों को आनंद देने और आतताइयों का विनाश करने के लिए ही मृत्युलोक में अवतरित होते हैं।

श्रीराम और उनके भाइयों के जन्म के शुभ अवसर पर राजा दशरथ, तीनों माताओं और अयोध्या की प्रजा तो हर्ष-आनंद के सागर में गोते लगा ही रहे हैं, देवताओं की खुशियों का भी ठिकाना नहीं है।

श्रीराम जन्म का शुभ समाचार प्राप्त होते ही देवताओं में भी उनकी एक झलक पाने की मानों होड़ सी लग गई। कथाव्यास उस मनोरम दृश्य को अनूठी शब्दमाला में कुछ इस तरह पिरोते हैं-
जन्म लियो रघुरइया
आज बाजै बधइया।
और…
सब देव चले महादेव चले लेकर फूलों के हार चले
आयो राघव सांवरिया!
शिवशंकर ने आगे बढ़कर अपनो डमरू बजायो।

कथाव्यास श्री ‘सरस’ जी बताते हैं कि श्रीराम जन्म पर अयोध्या खुशियों से झूम रही है। राजा दशरथ ने तो इस खुशी के अवसर पर-
“सर्वस दान कीन्ह सब काहू
जिन्ह पावा राखा नहिं ताहू।”

कथाव्यास महाराज श्री ने भक्तजनों को श्रीरामचरित मानस की इस चौपाई का गूढ़ार्थ भी विस्तार से समझाया।

आज की कथा में भी मुख्य यजमान नत्थूलाल पुजेरी, पूर्व प्रधान कृष्णपाल गंगवार, पत्र कारण कवि गणेश ‘पथिक’, दीनानाथ, राधेश्याम, भूपराम, हरदयाल, बड़के गंगवार, महेश सक्सेना, अरविन्द गंगवार, रवींद्र गंगवार समेत बड़ी तादाद में महिला-पुरुष एवं बाल श्रद्धालु सम्मिलित रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img