03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री जी साफ बताएं… गैस संकट को लेकर गणेश गोदियाल का बड़ा बयान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी के दौरे से पहले चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी को आश्वासन देना चाहिए कि चारधाम यात्रा के दौरान गैस सुचारू रूप से उपलब्ध कराया जाए.

गणेश गोदियाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन सरकार तैयारी के बजाय बातें कर रही है. प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आने वाले है हमारी मांग है कि वे स्पष्ट आश्वासन दें कि यात्रा सीजन में गैस की आपूर्ति सुचारु रहेगी. स्थानीय व्यवसायियों के अनुसार बुकिंग्स कैंसिल हो रही हैं और लोग असमंजस में हैं. ऐसे में सरकार तुरंत भरोसा दिलाए कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं. हम मांग करते हैं कि पूरे यात्रा सीजन में गैस की किल्लत न हो और होटल-ढाबों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

इससे पहले गणेश गोदियाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आ रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस साल केदारनाथ भी आएं और केदारनाथ से यह बताएं कि वहां जो सोने का गड़बड़झाला हुआ या देश के अन्य मंदिरों में सोने से जुड़े घोटाले हुए वो उनकी ही सरकार में क्यों हो रहे हैं? आपने कहा था पहाड़ की जवानी और पानी अब पहाड़ के काम आएगा. तो बताइए आज पहाड़ का युवा दर-दर की ठोकरें क्यों खा रहा है? अंकिता भंडारी मामले में आपकी चुप्पी क्यों है? सीबीआई जांच का क्या हुआ और वह वीआईपी कौन है? उत्तराखंड की जनता को आखिर कब तक झुनझुना पकड़ाकर सिर्फ वाहवाही लूटी जाएगी?

Hot this week

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img