03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्नाव: कलयुगी मां ने शराब की लत मे अपनी सात दिन की बच्ची को जलती चूल्हे में फेंक दिया

एफएनएन, उन्नाव : आसीवन थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शराब की लती कलयुगी मां ने अपनी सात दिन की नवजात बच्ची को जलती आग (चूल्हे) में फेंक दिया है। बच्ची अब जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है। घटना की जानकारी पर पति ने नवजात को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने खबर का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है।

आसीवन थानाक्षेत्र के कायमपुर निम्बरवारा गांव निवासी सोनू के दो बेटी व एक बेटा है। 7 दिन पहले सोनू के घर एक बार फिर बेटी का जन्म हुआ तो परिवार में खुशी का माहौल था। मगर नशे की लती नवजात बेटी की मां शशि ने उसे कल देर रात जलते हुए चूल्हे की आग में फेंक दिया।

नवजात की चीख-पुकार सुनकर पहुंचा पिता सोनू घटना देखकर सन्न रह गया। पिता ने आग से उठाकर आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज में भर्ती कराया है। जहां गंभीर हालात में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टर के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा नवजात जल गई है।

पुलिस ने सोशल मीडिया से खबर का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। सोनू ने बताया कि पत्नी नशा करती है। जिसके चलते उसने नवजात को चूल्हे में फेंक दिया है। जिसका इलाज चल रहा है। सोनू के मुताबिक नशे के दौरान ही उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- कनाडा ने फिर दिखाई आंखें, सात लाख से ज्यादा भारतीयों को एक माह में छोड़ना पड़ेगा देश

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img