03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेरठ: पुलिस ने पांच पिल्लों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना इलाके की पुलिस ने पांच पिल्लों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंकरखेड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि एनिमल केयर सोसाइटी के महामंत्री अंशुमाली वशिष्ठ की तहरीर के आधार पर कुत्ते के पांच पिल्लों को जलाने के मामले में दो आरोपियों शोभा (कुलदीप की पत्नी) और आरती (प्रवीण की पत्नी) पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 325 (पशु को मारने या अपंग करने की शरारत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसएचओ ने कहा, “जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

अंशुमाली की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पांच नवंबर को दोनों महिलाओं ने एक गली के कुत्ते के पांच नवजात पिल्लों पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर मार डाला। वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि संत नगर कॉलोनी में एक गली के कुत्ते ने हाल ही में पांच पिल्लों को जन्म दिया था, जिन्हें कथित तौर पर आरोपी महिलाओं ने निशाना बनाया। शुक्रवार को मेरठ व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी दौराला की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुचिता सिंह से मुलाकात कर मामले में शामिल महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- उन्नाव: कलयुगी मां ने शराब की लत मे अपनी सात दिन की बच्ची को जलती चूल्हे में फेंक दिया

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img