03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, रिकवरी रेट हुआ करीब 95 फीसद

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जहां 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले 24 घंटों में 91,702 मामले देश में दर्ज किए गए हैं। पिछले 4 दिनों से देश में 1 लाख से कम नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। तीन मई को देश में कोरोना का रिकवरी रेट 81.8 फीसद था, जो कि अब 94.9 फीसद हो गया है। पिछले 24 घंटों में 1,34,580 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। 4 मई को देश में 531 ऐसे जिले थे, जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे, ऐसे जिले अब 196 रह गए हैं।

इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक 24.61 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स की पहली डोज पर अच्छा काम किया गया, अब हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि इनको दूसरी डोज समय पर लगे।

राज्यों को सीरोसर्वे के लिए करना होगा प्रोत्साहित

लोगों में एंटीबॉडी पता करने को लेकर नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि नेशनल सेरोसर्वे की तैयारी की जा चुकी है। आईसीएमआर अगले सीरोसर्वे के लिए इसी महीने काम शुरू करेगा। लेकिन अगर हम अपने भौगोलिक क्षेत्रों की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें अकेले राष्ट्रीय सीरोसर्वे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, हमें राज्यों को सीरोसर्वे के लिए भी प्रोत्साहित करना होगा।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img