03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में पुलिस से घिरने पर बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया

Spread the love

एफएनएन, फरीदपुर (बरेली) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मठिया बुखार मार्ग स्थित बंद पड़े एक मकान में गुरुवार रात को चोरी के इरादे से घुसे दो बदमाशों में से एक ने पकड़े जाने के भय से कथित रूप से खुद को गोली मार ली जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात एक बंद पड़े मकान में चोरी के मकसद से दो बदमाश घुस गए जबकि उनका तीसरा साथी बाहर कार लेकर खड़ा रहा। रात्रि गश्त के दौरान इलाके में मोबाइल पुलिस के जवानों ने कार खड़ी देखी तो कार में बैठे व्यक्ति से वहां खड़े होने का कारण पूछा। इस पर कार चालक ने सवारी छोड़ने आने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने वहां से आगे बढ़ते समय कार और चालक का फोटो ले लिया। इसी दौरान कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया जिससे पुलिस वालों को शक हुआ। उन्होंने आसपास जांच की और टॉर्च मारकर देखा तो सुखपाल के बंद पड़े मकान की कुंडी टूटी हुई थी। कुंडी टूटी देख पुलिसकर्मियों को अंदर चोर होने का शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने और बल को मौके पर बुला लिया जिसके बाद मकान को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मकान का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़ कर पुलिसकर्मी अंदर घुसे। पुलिस को अंदर आता देखकर बदमाश छत की तरफ भागे। पुलिस ने एक बदमाश अभिषेक को दबोच लिया जबकि उसका साथी मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर पड़ोसी सोनू शर्मा के मकान में चला गया।

पुलिस के अनुसार, खुद को पुलिस से घिरता देख तीसरे बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। आत्मसमर्पण के लिए कहने पर जब काफी देर तक बदमाश की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो पुलिस सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ी जहां उसे बदमाश मृत पड़ा मिला। उसके पास एक अवैध तमंचा पड़ा हुआ था।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img