03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे चलते साइकल सवार को रौंदा, एक की मौत, 7 घायल

एफएनएन, रायबरेली : डीह थाना क्षेत्र के भारतगंज बाजार में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को रौंद दिया. इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 7 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार शाम के समय भारतगंज बाजार में चहल-पहल थी, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक बेकाबू हो गया. ट्रक ने सबसे पहले एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया और फिर अन्य राहगीरों को रौंदते हुए आगे जाकर रुका. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. वहीं इस हादसे में बाबूलाल की मौके पर मौत हो गई. इसके अलावा कई घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. मृतक की पहचान बाबूलाल गुप्ता के रूप में हुई है. जो साइकिल से जा रहे थे.

घायलों की स्थिति

दुर्घटना में कुल 7 लोग घायल हुए हैं. जिला अस्पताल के ईएमओ (EMO) डॉ. आतिफ ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए घायलों का उपचार किया जा रहा है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है, जबकि अन्य की स्थिति खतरे से बाहर है.

सलोन के क्षेत्राधिकारी (CO) यादवेंद्र ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि एक तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बाबूलाल को टक्कर मारी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इस हादसे में 7 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img