03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेएसएसएससी : हाकम समेत छह आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 17.85 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा धांधली के सरगना हाकम सिंह रावत सहित की छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क होगी। जिलाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने आरोपियों के संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।

विदित है कि एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। मामले में सरगना हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

इसके बाद एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित आठ आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्टर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिलाधिकारी ने हाकम सिंह सहित छह आरोपियों की 17,85,70,181 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

  • इन आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त
आरोपी                     संपति
हाकम सिंह             5,83,39,913
अंकित रमोला          40,70,787
चंदन सिंह मनराल   10,57,88,708
जयजीत दास           51,42,189
मनोज जोशी           11,87,863
दीपक शर्मा            40,40,721

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img