03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूकेपीएससी : 23 भर्तियों के लिए आयोग जल्द जारी करेगा कैलेंडर, शुरू हुई परीक्षाओं की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मिली 23 भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी करेगा। लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इतनी भर्तियों को कराने में स्टाफ की जरूरत पड़ी तो सरकार से मांगा जाएगा।

दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक में पेपर लीक और ऑनलाइन वन दरोगा में नकल के बाद आयोग से भर्तियां छीन ली गई हैं। कैबिनेट की बैठक में पांच परीक्षाओं को रद्द करते हुए कुल 23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को देने का निर्णय हुआ था।

अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। भर्तियों से जुड़े अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मांगे जाएंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा कि उन्होंने सरकार के फैसले के तहत परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। स्टाफ के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग पूरा है लेकिन नई भर्तियों का काम बढ़ने पर जरूरत पड़ेगी तो सरकार से स्टाफ की मांग की जाएगी।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img