03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन दिन से लापता थे कोटद्वार के तीन किशोर, चौथे दिन खोह नदी में मिले तीनों के शव

Spread the love

एफएनएन, कोटद्वार : कोटद्वार के मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए।

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई होगी और तीनों युवकों के शव नदी के तेज बहाव में मौके से करीब 100 मीटर दूर रह गए।

  • शुक्रवार सुबह तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था

जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। पुलिस के साथ ही स्थानीय जन भी तीनों की तलाश में जुटे रहे।

  • शाम तक घर वापस नहीं लौटे तीनों

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गोविंदनगर निवासी आर्यन, नमो व रौनक एक स्कूटी से निकले। लेकिन, शाम तक घर वापस नहीं लौटे। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी गई थी।

  • गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचौड़ की ओर गए तीनों

तीनों की तलाश में जुटे कांग्रेस नेता प्रवेश रावत ने बताया था कि अलग-अलग जगह के सीसीटीवी फुटेज देख इस बात की पुष्टि हुई है कि तीनों गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचौड़ की ओर गए। लेकिन, उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

  • स्वजनों के साथ मुहल्लेवासी भी जुटे हुए थे तलाश में

तीनों की तलाश में स्वजनों के साथ मुहल्लेवासी भी जुटे हुए थे। पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। बाजार में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे थे।

 

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img